बर्लिन से-चार
काफी, सिगरेट, बियर,बेकरी और बबल टी
सुबह सुबह सिगरेट का धुआँ उड़ाती
काम पर जाती छरहरी लड़कियों ने
संभाल रखी है देश की कमान
काफी, सिगरेट, बियर और बेकरी के सहारे गुज़रता है उनका दिन
शाम को लौटते ही गुलजार हो जाते हैं रेस्तरां, होटल और पब
दोस्तों के साथ अनगिनत बातों की विश्वसनीय साझेदारी
नींद में आते हैं सपने
एक अदद घर, बीएमडब्ल्यू, पोर्शे को पाने का जी तोड़ संघर्ष
राहत की साँस लेकर पीती हैं बबल टी
बुलबुलों के बीच आनंद की खोज
सुबह सब जगह मिलते हैं सिगरेटों के टोंटे और बियर की खाली बोतलों की अराजक दुनिया
जैसे ब्याह के बाद का शामियाना
अगले दिन फिर से आबाद होने की उम्मीद के साथ
No comments:
Post a Comment